रायपुर

आईटीआई अफसरों की परिवीक्षा अवधि समाप्त
22-Nov-2026 8:56 PM
आईटीआई अफसरों की परिवीक्षा अवधि समाप्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 नवंबर। छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ ने प्रदेश के प्रशिक्षण अधिकारियों की परिवीक्षा अवधि समाप्त होने की जानकारी दी है। संघ के अनुसार, इस प्रक्रिया के लिए पिछले 13 वर्षों से प्रयास किए जा रहे थे। परिवीक्षा अवधि समाप्त होने को संघ ने प्रशिक्षण अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र साहू ने इस संबंध में संगठन की ओर से किए गए प्रयासों का नेतृत्व किया। संघ ने बताया कि इस प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री एवं आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा का भी सहयोग रहा।

इसके अलावा प्रदेश महासचिव अब्दुल जाहिद खान, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार सोनी, सचिव गुमान साहू और विधि सलाहकार नरेंद्र सोनकर सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी इस संबंध में प्रयास किए।

संघ के पदाधिकारियों के अनुसार, प्रशिक्षण अधिकारियों की परिवीक्षा अवधि समाप्त कराने के लिए संगठन की ओर से लगातार शासन स्तर पर प्रयास किए जा रहे थे। इस निर्णय से उन प्रशिक्षण अधिकारियों को लाभ मिलेगा, जो लंबे समय से परिवीक्षा अवधि में कार्यरत थे।

संघ ने इस निर्णय पर प्रदेश के प्रशिक्षण अधिकारियों को बधाई दी है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।


अन्य पोस्ट