रायपुर
रायपुर, 22 नवंबर। मल्टीलेवल पार्किंग से कार की स्टेपनी और टायर पहिए चोर को गिरफ्तार किया है। उससे 8 स्टेफनी पहिए,5 बैटरी एवं एक स्कूटी माइस्त्रो जब्त किया गया है। राहुल देवनानी ने 16 नवंबर को सिविल लाईन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था। वह अपनी वाहन कार सी जी 04 के एक्स 6500 को 2-03 दिन तक मल्टिलेवल पार्किंग कलेक्ट्रेट के पास रायपुर में पार्क करके रखा था। 13 नवंबर को सुबह करीबन 10.00 बजे रोज की तरह खड़ा करके चला गया था 15 नवंबर को शाम 07.45 बजे कार लेने गया तो देखा कि कार दाहिने साईड का कांच टूटा हुआ था एवं चारों दरवाजे खुले हुए थे। अंदर चेक करने पर कार की बैटरी एवं स्टेफनी नहीं थी। कोई अज्ञात चोर कार अंदर घुसकर बैटरी स्टेफनी किमती 10,000 को चोरी कर ले गया है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी की पतासाजी शुरू की। आज सउनि पारकर से इस चोरी जानकारी मिली। इस पर शेख शोएब उर्फ बिट्टू 25 एल- 235 आर डी ए कालोनी बोरियाखुर्द टिकरापारा को रिमाण्ड पर भेजा गया।