रायपुर

बार्बरिक, पीआरए ग्रुप के 30 ठिकानों से आयकर टीमें लौटीं, घर आफिस में डटी
22-Nov-2026 8:44 PM
बार्बरिक, पीआरए ग्रुप के 30 ठिकानों से आयकर टीमें लौटीं, घर आफिस में डटी

2 करोड़ नगद, 10 करोड़ की ज्वैलरी जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 नवंबर। कोल, स्पंज आयरन, रोड कंस्ट्रक्शन से जुड़े बार्बरिक और पीआरए ग्रुप के कुल  40 में  से 30 ठिकानों पर छापेमारी के  चौथे दिन शनिवार को समेट ली गई है।  हालांकि आयकर टीमें शुक्रवार रात से  क्लोजर करने में लगीं हैं। इन कारोबारियों के आवास-आफिसों में जांच चल रही है। जहां कारोबारियों से क्लोजर बयान लिए जा रहे हैं। वहीं हर ठिकाने से अच्छी जब्ती की खबर है। 

सूत्रों ने बताया कि अब तक 2 करोड़ नगद, 10 करोड़ की ज्वैलरी और हजार करोड़ से अधिक के बोगस बिल मिले हैं। बिलासपुर मे ही  अकेले  हज़ारो करोड़ का फर्जी बिल जब्त किए गए हैं।

सभी  टीमों के लौटने के बाद सभी की रिपोर्ट एग्जाई होने पर ही अंतिम आंकड़े सामने आएंगे। वहीं बैंक लाकर भी डेढ़ दर्जन से अधिक बैंक  लाकर की सोमवार से छानबीन की जाएगी। आयकर  अन्वेषण की बुधवार तडक़े से  सूरजपुर, रायगढ़, बिलासपुर से रायपुर तक 5 जिलों एक साथ छापेमारी शुरू की थी।

ग्रुप के सभी आफिसों से कच्चे  पक्के लेन देन के डिजिटल साक्ष्य भी मिले हैं। इनकी छानबीन भी सोमवार से की जाएगी।


अन्य पोस्ट