रायपुर
संघ के स्वयंसेवकों ने पूज्य श्री गुरु जी के कृतित्व को किया याद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 नवंबर। सिखों के पहले गुरू श्री गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर भव्य शोभायात्रा रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त कार्यालय जागृति मंडल पहुंची। यहाँ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने पालकी साहब में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया।
इस मौके पर मातृशक्ति ने श्रद्धेय श्री गुरु नानक देव जी के जीवन कृतित्व को व्यक्त करने वाले अत्यंत प्रेरक कीर्तन प्रस्तुत किए । स्वयंसेवकों ने भी पूज्य श्री गुरु नानक देवजी के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग को याद किया।
कार्यक्रम के दौरान ब्रिजमोहन सिंह चावला, सज्जन सिंह चावला, हरजेन्दर सिंह, मुरलीधर आसीना अशोक नामदेव, जसपाल सलूजा, मनिंदर सिंह,श्रीमती सोनिया सलूना,श्रीमती मेजित कौर चावला,श्रीमती अमनदीप कौर, अभय राम (प्रान्त प्रचारक), रामेश्वर प्रसाद सिंहा, रामभरोसे सोनी, विश्वनाथ बोगी, राजेन्द्र सिंह यादव, विजय बरहिया, भारतभूषण वर्मा (महानगर कार्यवाह) समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवक व गणमान्य जन उपस्थित रहे।