रायपुर
सुरजन शाला चौबे कालोनी में दो अतिरिक्त कक्ष, हाल का लोकार्पण
22-Nov-2026 8:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
मूणत ने द्वितीय तल पर हाल निर्माण 15 लाख और इलेक्ट्रॉनिक चाक बोर्ड लगवाने 10 लाख देने की घोषणा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 नवंबर। पश्चिम विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने स्वामी आत्मानंद वार्ड 38 के मायाराम सुरजन उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला चौबे कॉलोनी में महापौर श्रीमती मीनल चौबे के साथ 40 लाख रूपये की लागत से भूतल पर निर्मित अतिरिक्त 2 कक्ष और प्रथम तल पर हाल का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस मौके पर श्री मूणत ने मंच से शाला में द्वितीय तल पर हाल निर्माण करने 15 लाख और इलेक्ट्रॉनिक चाक बोर्ड लगवाने 10 लाख रूपए विधायक निधि मद से स्वेच्छानुदान देने की घोषणा दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे