रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 नवंबर। निगम ने संपत्ति कर के दो बड़े बकायादारों पर कार्रवाई की। इनमें से एक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया वहीं दूसरे की कुर्की की जाएगी। जोन 8 के सहायक राजस्व अधिकारी ने आमानाका थाने में सावरकर नगर क्षेत्र में संपत्ति स्वामी यूआईडी नंबर आरपीआर 801100008 और संपत्ति यूआईडी नंबर आरपीआर 80110008 ए पर एफआईआर कराई। इसने सीलबंदी के बाद अवैधानिक रूप से नगर निगम के सक्षम अधिकारी की बिना स्वीकृति दूसरा दरवाजा खोलकर व्यवसाय चालू रखा था। जोन 8 के वार्ड 2 टाटीबंध में वर्ष 2020 21 से 2026-27 तक के 10 लाख से अधिक के बड़े बकायेदार श्रीमती संतोषी देवी एवं सुभाषचंद्र से बकाया राजस्व वसूलने कुर्की वारंट जारी किया गया। बकाया राशि एवं नियमानुसार देय समस्त वसूली व्यय जमा नहीं किये जाने की स्थिति में कुर्क संपत्ति के विकय की आगामी कार्रवाई अधिनियम की धारा 179 (2) के अंतर्गत सार्वजनिक नीलामी कर वसूला जाएगा।