रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 नवंबर। प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में इंद्रावती भवन में दीपावली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, अध्यक्षता छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन ने की। इस अवसर पर संचालनालय के विभिन्न विभागों की 65 महिला कर्मचारियों एवं पेंशनरों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को महिला कोष की महाप्रबंधक निशा मिश्रा, प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष करण सिंह अटरिया, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक दिलदार सिंह मेरावी, पेंशनधारी कल्याण संघ के प्रांत अध्यक्ष डॉ. डी.पी. मनहर ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने महिला कर्मचारियों के योगदान उनके अधिकारों और सामाजिक भूमिका पर विचार व्यक्त किए। पूरे कार्यक्रम का संचालन विद्याभूषण दुबे ने किया।