रायपुर
डॉ. कल्पना मिश्रा की कृति
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 नवंबर। कवयित्री डॉ. कल्पना मिश्रा के काव्य संग्रह ‘शतक’ का छत्तीसगढ़ी भावानुवाद ‘सैकड़ा’ का विमोचन एवं परिचर्चा समारोह वृंदावन हॉल, में गत दिवस हुआ।
मूल काव्य कृति ‘शतक’ का छत्तीसगढ़ी भावानुवाद छत्तीसगढ़ी भाषा के प्रसिद्ध अनुवादक विवेक कुमार रहाटगांवकर ने किया है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार गिरिश पंकज ने इस काव्य कृति के माध्यम से छत्तीसगढ़ी भाषा को एक बहुत बड़ा संसार मिलेगा कहा।
विशिष्ट अतिथि डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग ने अनुवाद को कठिन कार्य बताते हुए कहा कि इस प्रकार के साहित्यिक प्रयासों से छत्तीसगढ़ी भाषा की अभिव्यक्ति-क्षमता तथा साहित्यिक गरिमा को नया मंच मिलता है।
मुख्य वक्ता डॉ. चित्तरंजन कर ने कृति के साहित्यिक एवं भावात्मक पक्षों पर गहराई से प्रकाश डाला ।
अध्यक्षीय उद्बोधन में छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग , संस्कृति परिषद के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा ने कवि को अदृश्य लोक का रेडियो कहते हुए छत्तीसगढ़ी अनुवाद को बेहद महत्वपूर्ण बताया।मुख्य अतिथि साहित्य अकादमी एवं छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के अध्यक्ष शशांक शर्मा ने प्रत्येक स्त्री को कवयित्री कहा तथा इस काव्य संग्रह को भाषायी समन्वय और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने वाला प्रशंसनीय प्रयास बताया।
प्रकाशकीय वक्तव्य में डॉ. सुधीर शर्मा ने काव्य संग्रह की प्रशंसा की प्राध्यापक डॉ साधना ने कहा कि अनुवाद से कृति की पहुंच और दायरा बढ़ता है। सहायक प्राध्यापक डॉ मंजू देवी कोच्चे ने कुछ कविताओं का वाचन किया । कार्यक्रम का संचालन डॉ. आरती उपाध्याय ने एसोसिएट प्रोफेसर डॉ नीरज कुमार मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।