रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 नवम्बर। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने और बेटियों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में सिलतरा स्कूल में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के मार्गदर्शन में अधिकार मित्रों ने नालसा की आशा की पहल के तहत लोगों को जागरूक किया।
यह जागरूकता अभियान 21 अक्टूबर से 28 जनवरी 2027 तक संचालित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह को समाप्त करना और देश की बेटियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा तथा समान अवसर उपलब्ध कराकर सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में बताया गया कि बाल विवाह रोकने के लिए लडिक़यों की शिक्षा जारी रखना, कौशल विकास को बढ़ावा देना, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना, महिलाओं के पोषण एवं प्रजनन स्वास्थ्य पर ध्यान देना तथा सामाजिक सुरक्षा, खेल और नेतृत्व संबंधी गतिविधियों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित पर जोर दिया गया।