रायपुर

9 कन्याओं की बारात निकली
19-Nov-2026 7:55 PM
9 कन्याओं की बारात निकली

रायपुर, 19 नवंबर। समाजिक संस्था सेवा पथ द्वारा बुधवार को नि:शुल्क कन्यादान आयोजन किया। इसमें 9 कन्याओं का विवाह के लिए बारात निकाली गई। संस्था के मीडिया प्रभारी विक्की पंजवानी ने बताया 500 समाजसेवी अतिथि शामिल हुए। सभी के मार्गदर्शन से कन्यादान आयोजन के मांगलिक कार्यक्रम  में शामिल हुवे छत्तीसगढ़ सिंधी साधु समाज, सिंधू महाराज मंडल, अग्रवाल सभा, श्री रामस्वरूप निरंजनलाल चेरिटेबल ट्रस्ट व पूज्य सिंधी पंचायत छत्तीसगढ़ ने अपना योगदान दिया।

संस्था के प्रमुख पहलाज खेमानी व संजय लालवानी ने बताया कि  कन्याओं को उपहार स्वरूप घरेलू सामान दिया गया। संस्था की श्रीमती सुलोचना नारायणी, मीना, सरिता चंदानी के अनुसार जानकारी दी कि इस कन्यादान आयोजन से समाज मे हो रहे आडंबर पर रोक  लगेगी।संस्था के राजकुमार, रवि पंजवानी, अनिल नैनवानी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस आयोजन में कोई कैश काउंटर नही रखा गया है।


अन्य पोस्ट