रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 नवंबर। सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट बरकरार है। यह निवेश के लिए का अच्छा मौका दे रहा है। पिछले 10 महीनों के दौरान सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है।
जनवरी 2026 में सोना लगभग 1,86,000 प्रति 10 ग्राम था, जो वर्तमान में घटकर 1,35,250 प्रति 10 ग्राम रह गया है। यानी सोने की कीमत में 50,750 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है, जो लगभग 28प्रतिशत है।
इसी प्रकार चांदी जनवरी 2026 में लगभग 4,20,000 प्रति किलोग्राम थी, जो वर्तमान में घटकर 1,67400 प्रति किलोग्राम रह गई है। इस प्रकार चांदी की कीमत में ?2,51,500 प्रति किलोग्राम की भारी गिरावट आई है, जो लगभग 60 प्रतिशत है। चालू सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सोना 139200 चांदी 174100 मंगलवार को सोना 13850 0 चांदी 175200 बुधवार को सोना 1350 00 चांदी 166800 और आज सुबह सोना 134400 चांदी 167400 रेट पर खुला।
इस ट्रेंड पर रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू ने कहा कि कीमतों में आई इस भारी गिरावट के बाद सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे निवेशकों के लिए यह एक आकर्षक स्तर हो सकता है। जिन लोगों का नजरिया लंबी अवधि का है, उनके लिए मौजूदा भाव पर चरणबद्ध तरीके से खरीदारी करना एक अच्छा अवसर साबित हो सकता है।सोने और चांदी में निवेश का आकर्षण केवल वर्तमान कीमतों तक सीमित नहीं है, बल्कि लंबी अवधि में इनकी मांग, वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में इनकी भूमिका भी महत्वपूर्ण है।
मालू ने कहा कि बाजार में आई भारी गिरावट को केवल नुकसान के रूप में नहीं, बल्कि लंबी अवधि के निवेशकों के लिए एक संभावित खरीदारी के अवसर के रूप में भी देखा जा सकता है।