रायपुर
आंदोलन के दौरान मरीज बच्चों को इंजेक्शन लगाती नर्सिंग ऑफिर्स बनी मानवता की मिसाल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 नवंबर। चिकित्सा शिक्षा विभाग(दंत चिकित्सालय भीमराव अंबेडकर डीकेएस सुपरस्पेशलिस्ट) में कार्यरत सभी नियमित , संविदा और डेली वेजेस स्टाफ नर्सेज द्वारा 9 सूत्रीय मांगो को लेकर अनिश्चित कालीन आन्दोलन के तहत आज से सुबह 10 बजे से भीमराव अंबेडकर हॉस्पिटल रायपुर के कैम्पस में हड़ताल में बैठे है।सभी 10 मेडिकल कॉलेज के कैंपस में यह आंदोलन प्रारंभ हो चुका है ।
संघ की प्रमुख मांग 2018 में गठित कमेटी की रिपोर्ट को लागू करना और संविदा स्टाफ, डेली वेजेस स्टाफ और हृ॥रू स्टाफ के नियमितीकरण की मांग है। रायपुर और राजनांदगांव के पदाधिकारियों द्वारा आज से किए जा रहे आंदोलन की सूचना माननीय स्वास्थ्य मंत्री महोदय जी को एवं आयुक्त चिकित्सा शिक्षा कार्यालय मे भी संघ द्वारा अनिश्चितकालीन आंदोलन की सूचना कल दे दिया गया था ।
नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष डॉ रीना राजपूत ने बताया कि आंदोलन के 2 से 3 दिनों में ग्रेड पे का आदेश जारी नहीं होता है और डेली वेजेस और संविदा का नियमितीकरण नहीं किया गया तो, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं विभाग में कार्यरत समस्त नर्सिंग संवर्ग शनिवार 21 नवंबर को तूता धरना स्थल मुख्यमंत्री के घेराव के लिए एकत्रित होगा ।
इस हड़ताल पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति अपनी बात रख सकता है।