रायपुर

भाठागांव मुख्य मार्ग से हटा अतिक्रमण, दो दिन चला अभियान
18-Nov-2026 8:10 PM
भाठागांव मुख्य मार्ग से हटा अतिक्रमण, दो दिन चला अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर,18 नवंबर। नगर निगम जोन-6 की टीम ने भाठागांव मुख्य मार्ग के बाजार क्षेत्र में लगातार दो दिन अभियान चलाकर सडक़ से अतिक्रमण हटाया। यातायात और थाना पुलिस बल की मौजूदगी में की गई कार्रवाई के दौरान सडक़ पर कब्जा कर आवागमन बाधित करने वालों को हटाया गया। जोन कमिश्नर प्रीति सिंह के निर्देश पर कार्यपालन अभियंता लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता अंकुर अग्रवाल और उपअभियंता सागर ठाकुर की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। निगम का कहना है कि अभियान का उद्देश्य बाजार क्षेत्र में सुगम आवागमन सुनिश्चित करना है।

सुंदरनगर में अनुमति के विपरीत निर्माणाधीन भवन का हिस्सा हटाया

नगर निगम जोन-5 की टीम ने सुंदरनगर मुख्य मार्ग पर अनुमति के विपरीत निर्माणाधीन भवन के अवैध हिस्से को हटाने की कार्रवाई की। करीब 1200 वर्गफीट में बन रहे भवन में अनुमति के विपरीत फ्रंट एमओएस (खुला स्थान) में निर्माण किया जा रहा था। निगम ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार नोटिस दिया था, लेकिन उसके द्वारा अवैध निर्माण नहीं हटाने पर कार्रवाई की गई। जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के निर्देश पर कार्यपालन अभियंता पदमाकर श्रीवास, सहायक अभियंता नागेश रामटेके और उपअभियंता टिकेन्द्र चंद्राकर की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट