रायपुर

जैतू साव मठ में मना आंवला नवमी
18-Nov-2026 8:10 PM
जैतू साव मठ में मना आंवला नवमी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 रायपुर, 18 नवंबर। कार्तिक शुक्ल नवमी को मनाए जाने वाले आंवला नवमी का पर्व जैतू साव मठ में बड़े ही श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास ने आंवला वृक्ष के नीचे विधिवत पूजा-अर्चना की। पूजा के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।  बड़ी संख्या में माताओं ने आंवला वृक्ष की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना की।

कार्यक्रम में, अजय तिवारी रमेश यदु, देवाशीष मुखर्जी, नरेशचंद्र अग्रवाल, संदीप उपाध्याय,सुमित तिवारी, दीपक पाठक, निर्मल दास वैष्णव सहित अनेक प्रतिष्ठित नागरिक श्रद्धालुजन  उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट