रायपुर

वोट बचाओ देश बचाओ पर मंडल स्तरीय जनचौपाल
18-Nov-2026 7:33 PM
वोट बचाओ देश बचाओ पर मंडल स्तरीय जनचौपाल

कुम्हारी, 18 नवंबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत मंडलीय स्तरीय कार्यक्रम जंजगीरी मंडल क्र. 01 व कुम्हारी मंडल क्र. 02 का बैठक मंडल स्तरीय जनचौपाल संवाद कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुम्हारी में सम्पन्न हुआ।

दोनों मंडल के प्रभारी अश्वनी साहू और कौशल चंद्राकर की उपस्थिति रही।  साथ ही वोट बचाओ देश बचाओ के संदर्भ में विस्तार से चर्चा किया गया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनहरण यादव पूर्व अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर, पार्षद, रामकुमार चक्रधारी, ओम नारायण वर्मा, जानकी ध्रुव, विकास सोनकर, लेखराम साहू, युवराज साहू शांति टंडन, अंजू साहू, सविता साहू, गिरीश देवांगन सागर निषाद, देवा साहू अशोक साहू, इन्देश्वरी साहू, भानु साहू, फुसनू कुर्रे, सुनील शुक्ला, घनेन्द्र ठाकुर, दादू यादव, कमलेश चंद्राकर, अताउल्लाह, नवीन दुबे एवं तीजू निषाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट