रायपुर

अबकारी विभाग में नौकरी लगाने 3 लाख की ठगी
17-Nov-2026 6:20 PM
अबकारी विभाग में नौकरी लगाने 3 लाख की ठगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 नवम्बर। उची पहुंच का भरोसा दिला चार लोगों को सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर परिचित ने धोखाधड़ी कर दी। एक साल पहले हुए ठगी के मामले में संजय नगर निवासी राजकुमार ने परिचित सब्बीर हुसैन खान पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उसने इसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई है। राजकुमार ने शिकायत में बताया कि सब्बीर हुसैन खान ने उसके परिजनों को आबकारी विभाग में आरक्षक की नौकरी दिलाने का भरोसा दिला 3 लाख लिए थे। पैसा लेने के एक साल बाद भी उसने किसी भी प्रकार की नौकरी नहीं दिलाई।

राजकुमार ने आगे बताया कि सब्बीर से उसकी मुलाकात अक्टूबर 2025 में उसके दोस्त जाहिर खान के ज्वेलरी शॉप में हुआ था। इस दौरान आरोपी ने आलाअफ्सरों से जान पहचान होने की बात कही। और कहा कि अबकारी विभाग में आरक्षक का पद खाली है किसी को नौकरी लगवाना है तो बताए। जिसके लिए आरोपी ने 3 लाख रूपए की मांग की। दोस्त का परिचित होने के कारण राजकुमार ने उसकी बातों पर भरोसा कर लिया, और उसके कहेनुसार रकम देने के लिए राजी हो गया। सब्बीर की मांगी गई रकम को अलग-अलग किस्तों में कुल तीन लाख रुपये दिए। समय बितने के बाद भी नौकरी नहीं मिलने पर राजकुमार ने जब रकम वापस मांगी गई तो आरोपी टालमटोल करने लगा। बाद में अपने किराए के मकान को खाली कर फरार हो गया।

राजकुमार ने अपने बेटे हिमांशु सिंह की नौकरी लगवाने के लिए तीन लाख रुपये में सौदा तय किया और उसी समय दोस्त जाहिर खान से एक लाख रुपये उधार लेकर आरोपी को एडवांस दे दिया था। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों को भी नौकरी का भरोसा दिलाया गया।   दिसंबर 2025 को राजकुमार के परिवार के गौरव सिंह ने 50 हजार, आदित्य सिंह चौहान ने 60 हजार और बड़े भाई गेंदलाल ने 90 हजार रुपये आरोपी को उसके अवीवा ग्रीन सिटी, डूंडा स्थित निवास पर दिए। परिवार के लोग जब उसके डूंडा स्थित मकान पहुंचे तो पता चला कि वह मकान खाली कर फरार हो चुका है। आसपास के लोगों से पूछताछ में जानकारी मिली कि आरोपी वहां किराए से रहता था।

 राजकुमार ने ठगी होने के शक में कोतवाली थाने पहुंचकर सब्बीर हुसैन खान के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है


अन्य पोस्ट