रायपुर
मंडल के स्टेशनों पर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट शिविर जारी
17-Nov-2026 6:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 नवंबर। दपूमरे रायपुर रेल मंडल अपने पेंशनभोगियों एवं पारिवारिक पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए मंडल के स्टेशनों पर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट 30 नवंबर तक सुबह 11:00 से लेकर दोपहर 3:00 तक किया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत रायपुर रेलवे स्टेशन पर 30 नवंबर , बीएमवाई में 25 से 26 नवंबर तक, भिलाई रेलवे स्टेशन में 18 नवंबर तक, भाटापारा तिल्दा-नेवरा रेलवे स्टेशन में 19 से 21 नवंबर एवं 27 से 28 नवंबर तक एवं दल्लीराजहरा रेलवे स्टेशन पर 23 और 24 नवंबर को शिविर होंगे।
इस कार्य के लिए कार्मिक विभाग द्वारा कल्याण निरीक्षकों को नामित किया गया है। डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के माध्यम से पेंशनभोगी अपना जीवन प्रमाण पत्र डिजिटल रूप में जमा कर सकते हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे