रायपुर
मंत्री बंगले के बाहर धरने पर बैठे डीएड अभ्यर्थी
16-Nov-2026 8:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
परिजनों के साथ पुलिस की झड़प
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 नवंबर। अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन प्रदर्शन जारी है। सोमवार सुबह हजारों अभ्यर्थी पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले के बाहर घेराव की शक्ल में धरने पर जा बैठे। नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदेश के 2300 अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं। ये 24 दिसंबर 2025 से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इनके साथ परिजन भी साथ मौजूद हैं। इन्हें पुलिस ने बसों में भर कर तूता धरना स्थल भेजा। इस दौरान अभ्यर्थियों और पुलिस बल के बीच झड़प हुई। पिछले दिनों भी अभ्यर्थियों ने मंत्री बंगले के भीतर धरना दिया था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे