रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 नवंबर। दक्षिण-पूर्व और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना अवदाब पिछले 6 घंटों के दौरान 15 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा ना है। रविवार को 11:30 बजे यह उसी क्षेत्र में, 9.8एहृ अक्षांश और 86.8एश्व देशांतर के पास स्थित था। इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढऩे की संभावना है।
16 नवंबर को यह 30 दक्षिण और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में एक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है, और 17 नवंबर को पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक प्रचंड चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके बाद, अगले 2 दिनों के दौरान इसके और अधिक तीव्र होने और उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आंध्र प्रदेश के तट की तरफ बढऩे की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार इससे छत्तीसगढ़ बेअसर रहने के संकेत हैं।प्रदेश में मौसम शुष्क रहने और आगामी 4 दिनों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
रविवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.0एष्ट दुर्ग में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.5एष्ट अम्बिकापुर में दर्ज किया गया। रायपुर शहर में भी आकाश साफ रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 31एष्ट और 18एष्ट के आसपास रहने की संभावना है।