रायपुर

शहर छठ पर्व हर्षोल्लास से मना
16-Nov-2026 8:28 PM
शहर छठ पर्व हर्षोल्लास से मना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 नवंबर।  राजधानी के खारून नदी समेत करीब 50 तालाब घाटों पर छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया। शंकराचार्य सुदर्शन आश्रम रावांभाठा , अमलीडीह तालाब में भी हर्षोल्लास उमड़ा।  छठ पर्व के अध्यक्ष वेदव्यास मिश्रा और पार्षद विनय निर्मलकर यतीश पाठक दीपक सिंह कनकलता पांडे सीमा यादव हरीश सुनंदन गिरी झा परिवार रेखा पांडे सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। पर्व के पहले दिन  वरिष्ठ नागरिक एन आर नायडू के नेतृत्व में 1000 दीप प्रज्वलित कर भगवान कार्तिक और छठी मैया को समर्पित किया गया। दीपदान में बच्चे गायत्री साहू दिव्यंका साहू ममता यादव कामिनी साहू गीतिका साहू सीमा यादव चेतन सेन तारा सेन दीपिका यादव रितिका यादव भवानी साहू तारणी साहू गीतिका यादव डिंपल साहू खिलेश साहू निहाल साहू एकलव्य साहू डिकेश साहू भावेश साहू आकाश साहू डॉली साहू लक्की साहू का योगदान रहा।

   इस अवसर समिति के द्वारा  बैठक दो घाट में पूजा करने की व्यवस्था की गई है । नगर निगम के द्वारा विद्युत, साफ सफाई और पुलिस विभाग के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई गई।

आज तक यूपी- बिहार जाकर छठ पूजा नहीं की

 पति पुलिस की नौकरी में थे, पुलिस लाईन में सरकारी क्वाटर में निवास था, अकेले नरैया तालाब के किनारे बच्चों के साथ आते थे, शाम और सुबह घाट आते समय घोर अंधेरा रहता था, टॉर्च लेकर पहुंचते थे, घाट नहीं बने थे तालाब किनारे पूजा करते वक्त मछलियाँ तालाब से बाहर आ जाती थी, पूजा के सूप को मछलियों से बचाना भी एक कार्य होता था। तालाब में दशकों पूर्व पहली बार छठ पूजा करने वाली 85 वर्षीय बुजुर्ग लखपति बाई दुबे ने बताया  कठिन होता था 50 वर्ष पहले नरैया तालाब में छठ पूजा करना।  आज तक यूपी- बिहार जाकर छठ पूजा नहीं की , छत्तीसगढ़ महतारी की गोद में ही कमाये हैं उनकी गोद में खाये हैं, यहीं समा जाएँग। 4 पीढिय़ों को लेकर आती हैं आज भी छठ घाट। आयोजन समिति के वीरेंद्र दुबे ने बताया कि 5 दशकों से इस तालाब में छठ पूजा की जाती है।


अन्य पोस्ट