रायपुर

पीएम स्वनिधि महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण की पहल
16-Nov-2026 8:23 PM
पीएम स्वनिधि महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण की पहल

 खानपान से सजावट तक अपनाई गई जीरो वेस्ट व्यवस्था

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 नवंबर। पीएम स्वनिधि महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण की दिशा नई पहल की गई।  सार्वजनिक आयोजनों को जीरो वेस्ट बनाने का उदाहरण प्रस्तुत किया।  इस आयोजन में करीब 2500 लोगों की जान भागीदारी, दर्जनों फूड स्टॉल और व्यापक खानपान एवं सजावट जीरो वेस्ट से किया गया। भोजन परोसने के लिए बांस की प्लेटों और लकड़ी के चम्मचों का उपयोग किया गया। वहीं  प्लास्टिक की बोतलों और पाउच के स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था अपनाई गई।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा राज्य शहरी विकास अभिकरण (स्ष्ठ्र) द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस महोत्सव में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री  अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रदेशभर से लगभग 2500 फुटकर विक्रेताओं और उनके परिजनों ने हिस्सा लिया। महोत्सव का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग न करने जागरूक किया गया।

महोत्सव में पर्यावरण अनुकूल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए खानपान से लेकर पेयजल तक विशेष इंतजाम किए गए। फूड स्टॉलों पर प्लास्टिक की डिस्पोजेबल प्लेटों के स्थान पर बांस से बनी प्लेटों और प्लास्टिक के चम्मचों के बजाय लकड़ी के चम्मचों का इस्तेमाल किया गया।  करीब 2500 लोगों के भोजन के लिए टेबल और बेंच की व्यवस्था की गई तथा बांस की थालियों में भोजन परोसा गया।

आयोजन को जीरो वेस्ट स्वरूप देने के लिए केवल खानपान में ही बदलाव नहीं किया गया, बल्कि  पुन: उपयोग की जा सकने वाली सामग्री का इस्तेमाल किया गया। इसके साथ ही आयोजन स्थल पर निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन की व्यवस्था की गई। गीले, सूखे और अन्य अपशिष्ट को अलग-अलग संग्रहित किया गया, ताकि उनका उचित निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।


अन्य पोस्ट