रायपुर

दीपावली मिलन में सरयूपारीण ब्राह्मण सभा ने दानदाताओं का सम्मान किया
16-Nov-2026 8:22 PM
 दीपावली मिलन में सरयूपारीण ब्राह्मण सभा ने  दानदाताओं का सम्मान किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 नवंबर।  किसी भी कार्यालय के भवन को निहारने से वहां कार्यरत लोगों की कार्यशैली कार्यक्षमता का आंकलन हो जाता है, सरयू पारीण ब्राह्मण सभा छत्तीसगढ़ के भवन कार्यकाल में बैठने से, देखने से ही अहसास होता है कि समाज उन्नति की ओर अग्रसर हो सभी के कल्याण के कार्य कर रहा है। उक्त बातें बृजमोहन अग्रवाल सांसद एवं पूर्व मंत्री ने कार्यालय के लोकार्पण अवसर पर कही।  सभा ने दीवाली मिलन और  सौंदर्यीकृत भवन लोकार्पण समारोह आयोजित किया था। अग्रवाल ने सभी को दीपोत्सव की बधाई शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में विशेष अतिथि बतौर उपस्थित विवेक शुक्ला एसीपी ने कहा कि युवाओं को आगे आकर समाज से जुड़ संस्कारों,परम्पराओं को जानना चाहिए। विशेष अतिथि दीपक मिश्रा ए सी पी ने कहा कि हमारा समाज संस्कृति के संरक्षण में योगदान दे रहा यह आवश्यक भी है।उक्त जानकारी समाज के अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला ने  बताया कि  समारोह में गत वर्ष जनेऊ संस्कार कार्यक्रम के लिए दानदाताओं का सम्मान अतिथियों  द्वारा किया गया। इस अवसर पर, सूर्यमणि मिश्रा पूर्व उपाध्यक्ष आरडीए, विष्णु दत्त मिश्रा पूर्व जिला आबकारी अधिकारी, डी एस परोहा,वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व उपाध्यक्ष राममूरत शुक्ला, दशरथ प्रसाद शुक्ला,अरुण दुबे,राम मूरत तिवारी,अजय तिवारी,दादू भाई त्रिपाठी,आर्यावर्त ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय महासचिव रेखेन्द तिवारी महासचिव भी के मिश्रा, राजेन्द्र शर्मा, राजेश त्रिपाठी ब्रिसनेन्द मिश्रा अरविंद चौबे प्रवीण चौबे मथुरा प्रसाद विजय शंकर पाण्डेय, सचिन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में सम्मानित  सदस्य उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट