रायपुर
‘वीरांगना शौर्य उत्सव 2026’ के 57 ने दिखाई प्रतिभा
16-Nov-2026 8:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 नवंबर। महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की 19 नवंबर को मनाई जाने वाली जयंती के विशेष उपलक्ष्य में जिला प्रशासन के तत्वावधान में कला केंद्र के सहयोग से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘वीरांगना शौर्य उत्सव 2026’ के दो दिवसीय ऑडिशन जारी है। ।
इसका मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति के शौर्य को नमन करना तथा कला और संस्कृति के क्षेत्र में उभरती महिला प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है।
इस महोत्सव के अंतर्गत गायन (सिंगिंग), नृत्य (डांसिंग), गिटार, कीबोर्ड, तबला, मेहंदी, ड्राइंग और रंगोली सहित अनेकों रचनात्मक विधाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। पहले दिन कुल 57 प्रतिभागियों का रजिस्ट्रेशन हुआ, जिन्होंने अपनी कलात्मक प्रस्तुतियां दी। यह आडिशन सोमवार को भी जारी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे