रायपुर
डीआरएम आफिस का कर्मी बता, पीपीओ अपडेट के बहाने 7.49 लाख ठगे
15-Nov-2026 7:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 15 नवंबर। पेंशन पे आर्डर पीपीओ नंबर रिवाइज कराने के नाम पर अज्ञात ठग ने रेलवे कर्मचारी से 7.49 लाख रुपए ठग लिए। डीडी नगर पुलिस आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है। विकास विहार कालोनी रायपुरा निवासी श्रद्धा जोल्दे 52 ने शनिवार रात रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार 11 अक्टूबर की आधी रात अज्ञात व्यक्ति ने उनके पति राजू जोल्दे के फोन पर नंबर 9501965589 से काल किया। उसने स्वयं को डीआरएम आफिस का कर्मचारी बताया। उसने कहा कि रेल कर्मियों को रिटायरमेंट के एक साल बाद पीपीओ नंबर रिवाइज कराना होता है। राजू के हामी भरते ही उसने हार्म रेलवे एप का और बैंक ऑफ बडौदा का लिंक डाउनलोड कराया। इसके बाद खाते से 749783 रूपए आन लाइन ट्रांसफर कर लिया। कल इसकी भनक लगने पर श्रद्धा ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे