रायपुर

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने में पेंशनर परेशान हो रहे
14-Nov-2026 6:32 PM
डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने में पेंशनर परेशान हो रहे

 संचालक पेंशन से मिला महासंघ का प्रतिनिधिमंडल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 नवम्बर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने  संचालक पेंशन एवं भविष्य निधि छत्तीसगढ़, इफ्फ़त आरा से भेंट कर प्रदेश के पेंशनरों को डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (जीवन प्रमाण पत्र) जमा करने में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों से अवगत कराया

महासंघ ने बताया कि पेंशनरों के बैंक खातों में बैंकिंग नियमानुसार KYC / e-KYC  अद्यतन होने के बावजूद बैंकों के सेंट्रल पेंशन प्रोसेसिंग सेंटर (ष्टक्कक्कष्ट) द्वारा पेंशन पोर्टल पर पृथक से आधार लिंकिंग की मांग की जा रही है। इसके कारण अनेक पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने एवं पेंशन संबंधी प्रक्रियाओं में अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने इस बात पर भी ध्यान आकृष्ट कराया कि आधार बैंक खाते से लिंक नहीं होने के बावजूद कई पेंशनरों का डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट सफलतापूर्वक जमा एवं स्वीकार हो जाता है। ऐसी स्थिति में बैंक खाते की ्यङ्घष्ट / द्ग-्यङ्घष्ट अद्यतन होने पर उसे पेंशन पोर्टल में मान्य किए जाने की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि पेंशनरों को बार-बार बैंक शाखाओं के चक्कर न लगाने पड़ें।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि पेंशन पोर्टल एवं बैंकों के ष्टक्कक्कष्ट के बीच समन्वय स्थापित कर एक सरल एवं एकीकृत व्यवस्था बनाई जाए तथा प्रदेश के सभी बैंकों के ष्टक्कक्कष्ट को इस संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।

इस पर संचालक पेंशन एवं भविष्य निधि इफ्फ़त आरा ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए पेंशन संचालनालय के अधिकारियों से चर्चा की तथा पेंशनरों की परेशानी का तत्काल समाधान करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। प्रतिनिधिमंडल में महासंघ के  अध्यक्ष वीरेंद्र नामदेव,प्रांतीय महामंत्री अनिल गोल्हानी एवं प्रवीण कुमार त्रिवेदी तथा रायपुर जिला अध्यक्ष आर.जी. बोहरे शामिल थे। यह जानकारी  प्रदेश संगठन मंत्री टी.पी. सिंह ने दी।


अन्य पोस्ट