रायपुर

छठ पूर्व निगम आयुक्त ने दिए सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
13-Nov-2026 6:34 PM
छठ पूर्व निगम आयुक्त ने दिए सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 नवम्बर। छठ पर्व से पहले रायपुर नगर निगम ने तालाबों की साफ सफाई व्यवस्था तेज कर दी है। गुरुवार को शहर के तालाबों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने  निगम आयुक्त  संबित मिश्रा ने जोन 1 अंतर्गत वीर शिवाजी वार्ड स्थित खमतराई के शीतला तालाब पहुंचकर छठ पर्व की तैयारियों एवं सफाई व्यवस्था का  निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री मिश्रा ने जोन अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद  गज्जू साहू तथा शीतला तालाब खमतराई छठ पर्व आयोजन समिति के पदाधिकारियों से चर्चा कर आयोजन की तैयारियों और आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। आयुक्त ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को पर्व के मद्देनजर तालाब परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाने, श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा स्ट्रीट लाइट सहित अन्य जरूरी सुविधाओं को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

इस दौरान नगर निगम के अपर आयुक्त स्वास्थ्य  विनोद पाण्डेय, जोन-1 कमिश्नर  अंशुल शर्मा, कार्यपालन अभियंता  द्रोनी कुमार पैकरा और स्वास्थ्य अधिकारी  गोपीचंद देवांगन उपस्थित रहे।

आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि छठ पर्व के आयोजन से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण की जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।


अन्य पोस्ट