रायपुर
रायपुर, 13 नवम्बर। गुजराती ब्रह्म समाज ने दीवाली मिलन एवं विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम दया भवन में आयोजित किया गया, इस वर्ष समाज की विभिन्न प्रतिभाशाली हस्तियों को भी सम्मानित किया गया , जिनके कार्यों से और विलक्षण प्रतिभा से ब्रह्म समाज समय समय पर गौरवान्वित होता रहा है. सर्व प्रथम साहित्य के क्षेत्र में सुरेन्द्र रावल, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ संदीप दवे, क्रिकेटर राजेश दवे,
संगीत के लिए प्रदीप जोशी, टेबल टेनिस, प्रज्ञा त्रिवेदी को साहित्य एवं ज्योतिष शास्त्र में विशेष कार्य करने पर विभिन्न संगठनों ने सम्मानित किया था, मृणालिका ओझा को कविता लेखन, पत्रकारिता एवं साहित्य सोनल शर्मा को गोल्डन बुक ऑफ़ वल्ड रिकॉर्ड्स की छत्तीसगढ़ प्रभारी को सम्मानित किया गया।
विद्यार्थियों में 5 वी से 8 वी के लिये गौरवी व्यास, हार्दिक पुरोहित, वेदांशी पाठक, जानवी दवे, विहान पंड्या को सम्मानित किया गया। 9 से 12 के लिये विषा दवे, प्राची जोशी, धर्मिश पाठक एवं मिहिर शर्मा कॉलेज के विद्यार्थी हनी पंड्या, धुर्वा दवे तथा पायल आशा को सम्मानित किया गया। कॉलेज स्तर पर सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के लिये हनी पंड्या, 10 वी बोर्ड के लिये सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी नमन दवे को चुना गया। स्व.बाबा भाई पटेल की तरफ़ से, स्व. वस्ता राम पटेल हस्ते मगन भाई पटेल एवं ब्रह्म समाज के द्वारा वीसा दवे, हनी पंड्या एवं गौरवी व्यास को गोल्ड मेडल दिया गया। स्व. गुणवंत माधव व्यास संस्थान द्वारा भरत नाट्यम के लिए वेदांशी पाठक को सम्मानित किया गया। तथा अंत में सबसे प्रतिष्ठित मातुश्री पुरस्कार श्रीमति शोभा बेन भूपत राय ऑस्ट्रेलिया द्वारा प्रतिष्ठित मातुश्री पुरस्कार के लिये नेहा बेन दवे को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामानुज भाई ने सभी सम्मानित प्रतिभाओं को बधाई एवं शुभकामनायें दी। समाज के अध्यक्ष कीर्ति व्यास ने समाज के उत्तरोत्तर विकास के लिए कमेटी मेंबर्स एवं समाजजनों को बधाई दी।
मंच संचालन नीरज पुरोहित एवं हितेश व्यास ने किया, आभार प्रदर्शन सचिव अशोक त्रिवेदी ने किया।