रायपुर
टाटीबंध श्रीराम कल्याण मंदिर का 22 वां स्थापना दिवस 18-20 को
12-Nov-2026 7:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 नवंबर। टाटीबंध स्थित श्रीराम कल्याण मंदिर का 22 वां स्थापना दिवस 18-20 नवंबर को आयोजित किया गया है। पंडित श्री धनंजय ने बताया कि 18 नवंबर को सुबह 6 बजे गणपति पूजन के साथ दो दिवसीय आयोजन शुरू होंगे। शाम 6 बजे श्री राम अष्टोत्तरी जप, 19 को सुबह 6.30 बजे अभिषेक शाम 6 बजे सहस्त्र कुंकुम अर्चना,आरती, 20 की सुबह 9 बजे श्रीसीताराम कल्याण,12 बजे पूर्णाहुति और बाद भंडारे से समापन होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे