रायपुर
नगर निगम ने श्रीनगर मार्ग और रेलवे स्टेशन के पास चलाया सफाई अभियान
12-Nov-2026 7:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 12 नवंबर। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत नगर निगम ने शहर के गंदगी और कचरे वाले स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया। जोन-1 की टीम ने नेताजी कन्हैया लाल बाजारी वार्ड के श्रीनगर मार्ग में सफाई कर कचरा हटाया। वहीं जोन-2 की टीम ने रेलवे स्टेशन गेट नंबर-1, देवेंद्र नगर सेक्टर-2 और वार्ड क्रमांक 35 के विभिन्न क्षेत्रों में फैली गंदगी और अपशिष्ट पदार्थों को हटवाया। महापौर मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री चंद्राकर और निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर सभी जोनों में यह अभियान चलाया जा रहा है। जोन कमिश्नरों के मार्गदर्शन और जोन स्वास्थ्य अधिकारियों की मौजूदगी में गंदगी एवं कचरे वाले स्थानों को चिह्नित कर सघन सफाई कराई जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे