रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 नवंबर। तीन दिन पहले चंगोराभाठा में मामूली बात पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आधा दर्जन गिरफ्तार आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इनमें 4 नाबालिग हैं।इनसे चाकू एवं इलेक्ट्रिक ऑटो जप्त किया गया है।
सतीश यादव निवासी श्रीराम नगर, चंगोराभाठा, रायपुर द्वारा थाना डी.डी. नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया था । पुलिस के अनुसार 8 नवंबर की रात लगभग 11:50 बजे वह श्रीराम नगर, चंगोराभाठा रोड पर खड़ा था। इसी दौरान एक इलेक्ट्रिक ऑटो चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मारा। जिससे वह सडक़ पर गिर गया। ऑटो में झंडा चौक निवासी मयंक ठाकुर एवं अन्य व्यक्ति सवार थे। सतीश ने वाहन को देखकर चलाने की बात कहने पर सभी आरोपी ऑटो से उतरकर उसके साथ अश्लील गाली-गलौच करते हुए मारपीट करने लगे।
इसी दौरान अपने पास रखे नुकीले धारदार चाकू से हमला कर उसे गंभीर चोट पहुंचाई गई। डी डी नगर पुलिस धारा 296, 109(1), 190, 191(2), 191(3) एवं 25 आर्म्स एक्ट दर्ज कर हमलावरों की तलाश कर रही थी। सतीश से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी लेकर आरोपियों की पहचान एवं उनके संभावित ठिकानों के संबंध में जानकारी जुटा मयंक ठाकुर, लक्ष्य निर्मलकर तथा 4 नाबालिग सहित कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
इनमें से मयंक ठाकुर पूर्व में भी प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत जेल जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपी: मयंक ठाकुर पिता दीनू ठाकुर उम्र 19 साल निवासी झण्डा चौक चंगोराभाठा ।
लक्ष्य निर्मलकर उर्फ आदि पिता संतोष निर्मलकर 18.6 साल 06 निवासी झण्डा चौक चंगोराभाठा ।