रायपुर

वीरांगना शौर्य उत्सव में 15-16 को ऑडिशन, 20 को ग्रैंड फिनाले
11-Nov-2026 8:47 PM
वीरांगना शौर्य उत्सव में 15-16 को ऑडिशन, 20 को ग्रैंड फिनाले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 नवंबर। राजधानी में ‘वीरांगना शौर्य उत्सव – तिरंगा शक्ति फेस्ट’ का आयोजन किया जा रहा है।महिला सशक्तिकरण, साहस, कला और संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले की महिलाओं एवं बालिकाओं को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

तिरंगा शक्ति फेस्ट के अंतर्गत गायन, नृत्य, वाद्ययंत्र वादन, नाटक और चित्रकला जैसी पांच विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें महिलाएं एवं बालिकाएं अपनी कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मक कौशल का प्रदर्शन कर सकेंगी।

प्रतियोगिताओं के लिए ऑडिशन 15 एवं 16 नवंबर को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक कला केंद्र, इंटरनेशनल स्विमिंग पूल के पीछे, जी.ई. रोड, रायपुर में आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक महिलाएं एवं बालिकाएं निर्धारित तिथियों पर पहुंचकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगी।

वीरांगना शौर्य उत्सव का ग्रैंड फिनाले 20 नवंबर को दोपहर 12 बजे से दीनदयाल  ऑडिटोरियम,  रायपुर में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न कलात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से महिला शक्ति, साहस और सांस्कृतिक विविधता की झलक देखने को मिलेगी।


अन्य पोस्ट