रायपुर
शंकराचार्य पहुंचे राजधानी
11-Nov-2026 8:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 11 नवंबर। उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती चार दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर मंगलवार को राजधानी पहुंचे। वे सोमवार 10 नवंबर को कवर्धा से रायपुर पहुंचे थे। शाम 4 बजे बोरियाकला स्थित श्री जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम पहुंचे, जहां उनका प्रवास है। आश्रम के प्रमुख दण्डी स्वामी डॉ. इन्दुभवानन्द तीर्थ ने बताया कि शंकराचार्य का राजधानी में दो दिवसीय प्रवास रहेगा। 11 नवंबर को वे आश्रम में विश्राम करेंगे। इस दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा भी होगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से आश्रम पहुंचकर दर्शन-लाभ लेने की अपील की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे