रायपुर

डायसिस करेगी दर्शनस्थान का जीर्णोद्धार
11-Nov-2026 8:45 PM
 डायसिस करेगी दर्शनस्थान का जीर्णोद्धार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 नवंबर। आरंग के परागांव में महानदी के तटपर 116 साल पुराने ऐतिहासिक आध्यात्मिक केंद्र परागांव दर्शनस्थान का छत्तीसगढ़ डायसिस   जीर्णोद्धार करेगी। सोमवार को दर्शनस्थान पर जुटे डायसिस के प्रतिनिधियों ने यूथ रिट्रिट में यह संकल्प लिया।

इस अवसर पर डॉ. सुषमा कुमार (बिशप, डायसिस ऑफ छत्तीसगढ़) रेवरेंड समीर फ्रेंकलीन (उपाध्यक्ष) नितिन लॉरेंस (सचिव) जयदीप राबिंसन (कोषाध्यक्ष) जॉन राजेश पॉल (अध्यक्ष, पास्ट्रेट कोर्ट) पल्लवी मिंज (निवर्तमान अध्यक्ष, महिला सभा) जेनिस दास (सचिव, युवा सभा) डिक्सन बेंजामिन (समन्वयक, संडे स्कूल) प्रीति (अध्यक्ष), जेवियर जे. विक्टर (सचिव) रूपिका लॉरेंस, अशीमा वानी, मोनू डेनियल, समीर मारडिकल, लायलेन मसीह (सदस्य, पास्ट्रेट कमेटी)  आदि शामिल हुए। डायसिसन यूथ रिट्रीट में राज्यभर से लगभग 100 प्रतिनिधियों और युवाओं ने पवित्र स्थान पर जुटकर सामूहिक प्रार्थना की और प्रभु की आराधना की। दर्शन स्थान सन् 1910 में मिशनरियों द्वारा स्थापित किया गया था। यह वर्ष 2004 से बंद और जर्जर अवस्था में है।  सचिव नितिन लॉरेंस ने  चर्च सदस्यों, पास्टरों और समाजजनों से आर्थिक सहयोग, श्रमदान में सहभागी बनने की अपील की है। दर्शन स्थान पर बने 9 कुटीरों  की भी मरम्मत होगी।


अन्य पोस्ट