रायपुर
महादेवघाट में छठ की तैयारी
10-Nov-2026 6:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 10 नवंबर। जोन 8 अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर ने रायपुरा महादेवघाट में छठ महापर्व के पूर्व की तैयारियों और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उनके साथ जोन स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा और स्वच्छता निरीक्षक राकेश बंजारे भी थे। ठाकुर ने छठ आयोजन समिति के साथ तैयारियों को लेकर चर्चा की। उन्होंने घाट स्थल पर सफाई, पेयजल और स्ट्रीट लाईट से सम्बंधित आवश्यक व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे