रायपुर

कल लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5: 54 से 7: 50 मिनट तक
07-Nov-2026 6:49 PM
कल लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5: 54  से 7: 50 मिनट तक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 नवंबर। कल दीपावली पर अमावस्या तिथि सुबह 11:27 मिनट से लेकर बजे 9 नवंबर को रात 12:31 मिनट तक रहेगी। प्रदोष काल 8 नंबवर को होने के चलते रविवार को ही शाम को लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त शाम 5: 54 मिनट से लेकर शाम 7:50 मिनट तक रहेगा। वहीं संध्या प्रदोष काल शाम 5:31 मिनट से लेकर शाम 8:09 मिनट तक रहेगा। वही, वृषभ काल भी शाम 5:54 से लेकर शाम 7:50 बजे तक रहेगा. उसके बाद निशिता काल रात 11:39 से लेकर रात 12:31 तक रहेगा।इसमें पूजा का मुहूर्त रात 11:39 से 12:31 मिनट तक रहेगा,जिसकी कुल समय अवधि 53 मिनट तक रहेगी। इसके अलावा लक्ष्मी पूजा में शुभ चौघडिय़ा मुहूर्त सुबह 11:27 से 12:05 मिनट तक उसके बाद अपराह्न मुहूर्त दोपहर 1:26 से 2:48 मिनट तक रहेगा। वही, शाम के समय शुभ मुहूर्त 5:31 से रात 10:27 मिनट तक रहेगा और उसके बाद रात्रि का मुहूर्त 1:43 से 3:22 तक रहेगा। उसके बाद अगले दिन का उषाकाल मुहूर्त सुबह 5:00 से 6:39 मिनट तक रहेगा।


अन्य पोस्ट