रायपुर

अर्नब प्रभावित किसानों को सात दिन बाद भी राहत नहीं, बीमा कंपनी ने नहीं कराया सर्वे
06-Nov-2026 7:00 PM
अर्नब प्रभावित किसानों को सात दिन बाद भी राहत नहीं, बीमा कंपनी ने नहीं कराया सर्वे

राजस्व अमला भी नदारद, पटवारियों की हड़ताल से बढ़ी परेशानी; उधोराम वर्मा ने दी आंदोलन की चेतावनी

रायपुर, 6 नवंबर। अर्नब तूफान से प्रभावित किसानों को सात दिन बाद भी राहत नहीं मिल पाई है। फसल बीमा कंपनी को नुकसान की सूचना देने के बावजूद अब तक कोई सर्वेयर फसल का निरीक्षण करने नहीं पहुंचा है। वहीं, राजस्व विभाग का अमला भी नुकसान का आकलन करने गांवों में नहीं पहुंचा। इससे किसानों में नाराजगी बढ़ रही है। किसान अपनी खराब होती फसल को लेकर चिंतित हैं।

किसान नेता एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष उधोराम वर्मा ने कहा कि किसानों के खातों से बैंकों के माध्यम से फसल बीमा की राशि काट ली जाती है, लेकिन नुकसान होने पर मुआवजा दिलाने के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है। राजस्व अधिकारियों से संपर्क करने पर केवल आश्वासन मिल रहा है। उन्होंने मांग की कि सरकार तत्काल राजस्व विभाग को प्रभावित फसलों का निरीक्षण कर आरबीसी 6-4 के तहत राहत देने के निर्देश दे। साथ ही बीमा कंपनी को सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाना चाहिए।


अन्य पोस्ट