रायपुर

आज से बाजार में ट्रैफिक के 500 जवान अतिरिक्त
05-Nov-2026 9:13 PM
आज से बाजार में ट्रैफिक के 500 जवान अतिरिक्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 नवंबर। धनतेरस और दीपावली पर्व के दौरान  शहर के प्रमुख बाजारों, व्यावसायिक क्षेत्रों एवं चौक-चौराहों में बढऩे वाली भीड़ एवं वाहनों के दबाव को सुव्यवस्थित करने  पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला ने बुधवार को ट्रैफिक पुलिस अमले के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने

आम नागरिकों, व्यापारियों एवं बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने तथा यातायात जाम की स्थिति निर्मित न हो, इसके लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर उसका कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। इनमें

 बाजारों में भीड़ एवं यातायात के दबाव का आंकलन कर तदानुसार पर्याप्त यातायात पुलिस बल की ड्यूटी लगाई जाए। आवश्यकतानुसार अतिरिक्त बल की तैनाती कर यातायात का सतत संचालन सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए 500 जवान अतिरिक्त तैनात किए जाएंगे।

डा शुक्ला ने व्यापारी अपनी दुकानों का सामान दुकान के निर्धारित दायरे के भीतर ही रखें,इसे सुनिश्चित करें।दुकान के बाहर सडक़ एवं फुटपाथ पर सामान रखकर आवागमन बाधित न किया जाए। बाजारों के आसपास उपलब्ध बड़े पार्किंग स्थलों को चिन्हांकित कर दुकानदारों आम नागरिकों एवं ग्राहकों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्थित रूप से कराई जाए। दुकानों के सामने तथा सडक़ पर अव्यवस्थित वाहन पार्किंग को प्रतिबंधित किया जाए।प्रमुख चौक-चौराहों, तिराहों एवं मुख्य मार्गों पर किसी भी प्रकार का अस्थायी कब्जा या अवैध पार्किंग न होने दी जाए।  बाजार क्षेत्रों एवं प्रमुख मार्गों पर लगने वाले ठेलों तथा अस्थायी दुकानों को यातायात बाधित किए बिना निर्धारित किनारे के स्थानों पर व्यवस्थित रूप से लगवाया जाए। किसी भी स्थिति में मुख्य सडक़ एवं आवागमन के मार्ग अवरुद्ध न हों। प्रमुख बाजारों, व्यस्त मार्गों एवं चौक-चौराहों पर यातायात अधिकारियों द्वारा लगातार भ्रमण एवं निगरानी की जाए। यातायात बाधित होने की स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर मार्ग को सुचारु कराया जाए।

बैठक में डॉ. शुक्ला ने दौरान विगत माह  चेकिंग कार्यवाही के दौरान उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने वाले यातायात  अधिकारी-कर्मचारियों को    सम्मानित किया। इनमें आरक्षक मोतीलाल लहरे

सैनिक अशोक शर्मा, आरक्षक सीमांचल राव, आरक्षक गोविंद सोनी, सैनिक महेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक लक्षण निषाद, प्रधान आरक्षक श्रीकांत मिश्रा, आरक्षक विजय कुमार सोनवानी, आरक्षक गजे सिंह मरकाम , प्रधान आरक्षक बृजेश कुमार तिवारी,  आरक्षक संदीप साहू,  आरक्षक देवेंद्र पांडे,  आरक्षक कृत राम साहू।


अन्य पोस्ट