रायपुर

पत्नी को बांझ कहकर पीटा; 2 लाख रूपए की मांग, केस
04-Nov-2026 5:45 PM
पत्नी को बांझ कहकर पीटा; 2 लाख रूपए की मांग, केस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 4 नवंबर। दहेज प्रताडऩा और घरेलू हिंसा के मामले में महिला ने पति और सास-ससुर पर 2 लाख रूपए मांगने का आरोप लगा है।

आरोप है कि पति उसे बांझ कहकर उसके साथ मारपीट करता था। ससुरासियों ने भी बांझपन के हरजाने के लिए महिला के साथ मारपीट और शारिरीक और मानसिक प्रताडऩा दी।  महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति समेत तीन लोगों के खिलाफ धारा 85, 3(5) और 115(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

पीडि़ता रश्मि रानी कुर्रे 30 वर्ष ने शिकायत में बताया कि 10 अप्रैल 2023 को ग्राम रामभाठा, जिला सक्ती निवासी रमेश कुमार कुर्रे के साथ सामाजिक रीति-रिवाज से उसका विवाह हुआ था। शादी के दौरान उसके मायके वालों ने दहेज में सोने-चांदी के जेवर, बाइक सहित अन्य सामान दिए थे।

महिला का आरोप है कि शादी के छह महीने बाद पति रमेश कुमार कुर्रे, जो सीएफ में आरक्षक है, सास बुन्द कुंवर कुर्रे और ससुर बनसराम कुर्रे उसे कम दहेज लाने ताना देने लगे। पति उससे मायके से दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाता था। मना करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी।

पति ड्यूटी पर चले जाने के बाद सास-ससुर भी उसे परेशान करते थे। बाद में पति की रायपुर में पोस्टिंग होने पर वह उसे किराये के मकान में लेकर रहने लगा। जहां पति उसे बांझ कहकर अपमानित करता था और विरोध करने पर मारपीट करता था। लगातार प्रताडऩा से परेशान होकर रश्मि ने 6 अगस्त को महिला थाना रायपुर में शिकायत दी थी। परामर्श केंद्र में पति-पत्नी की काउंसलिंग कराई गई। काउंसलिंग के दौरान पति ने पत्नी को अच्छे से रखने और भविष्य में प्रताडि़त नहीं करने का आश्वासन दिया था। लेकिन पति की आदतों में कोई सुधार नहीं हुआ। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि 3 नवंबर 2026 को भी पति ने हाथ-मुक्के और लात से मारपीट की।

पुलिस ने शिकायत पर पति रमेश कुमार कुर्रे, सास बुन्द कुंवर कुर्रे और ससुर बनसराम कुर्रे के खिलाफ धारा 85, 3(5) एवं 115(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट