रायपुर

महिला से मोबाइल लूट, बाइक सवार दो बदमाश फरार
03-Nov-2026 6:18 PM
महिला से मोबाइल लूट, बाइक सवार दो बदमाश फरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 नवंबर। सरस्वती नगर पुलिस ने महिला से लूट के मामले में अज्ञात नकाबपोश बाइक सवारों के खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज किया है। कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक की रात लूट की घटना को अंजाम दिया था। लूटेरें राह चलती महिला का मोबाइल ले गए। घटना  साइंस कॉलेज परिसर की बताई गई है।

नसीम निवासी साइंस कॉलेज कैंपस में रहती है। 1 नवंबर की रात 11.15 बजे वह खाना खाने के बाद घर के सामने सडक़ पर मोबाइल से बात करते टहल रही थीं। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो अज्ञात लडक़े वहां पहुंचे। बाइक में पीछे बैठे व्यक्ति ने अचानक झपट्टा मारकर उसके हाथ में रखे मोबाइल फोन छीन वहां से फरार हो गए। सडक़ पर लाईट कम होने के कारण महिला बाइक की पहचान नहीं कर पाई।

लूटे गए मोबाइल की कीमत 15 हजार रुपये बताई गई है। पीडि़ता ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट