रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 नवंबर। राजधानी में चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं। बीते दिनों अज्ञात चोरों ने मकान और गोदाम को निशाना बनाया है। पहली घटना खमतराई थाना के बंजारी नगर रावांभाठा की है, जहां सूने मकान का ताला तोडक़र अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात और नगदी समेत 7.50 लाख की चोरी कर ली। वहीं बंद गोदाम का ताला तोडक़र 50 हजार का सामान पार कर गए। पीडि़तों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 305, 331-4 का अपराध दर्ज किया है। पूछताछ कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
खमतराई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवारी बाजार बंजारी नगर निवासी सीताराम गुप्ता कल शाम रिपोर्ट लिखाई कि 19 अक्टूबर को वह परिवार के साथ अपने पैतृक गांव खटखरी, जिला मऊगंज, मध्यप्रदेश गए थे। 2 नवंबर को दोपहर 2 बजे वापस लौटने पर मकान के सामने का गेट खुला मिला। अंदर जाकर देखने पर आलमारी का ताला भी टूटा हुआ और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी गायब थेे। चोरी गए सामान में 8 तोला सोना, 2 किलो चांदी और नगदी शामिल है। चोरी गए सामान की कीमत 7.50 लाख रुपये बताई गई है।
चोरी की घटना भनपुरी स्थित रिंग रोड नंबर 2 की है। फाफाडीह निवासी भावेश के राठौड़ ग्लास एजेंसी के गोदाम के ऑफिस का दरवाजा तोडक़र अज्ञात चोरों ने लैपटॉप, हैंड बेल्ट ग्राइंडिंग मशीन और मशीनरी के कुछ पार्ट्स चोरी कर लिए।
भावेश के मुताबिक, 1 अक्टूबर को गोदाम की साफ-सफाई करने के बाद दोपहर 12 बजे वह गोदाम बंद कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह करीब 10 बजे जब गोदाम खोलने पहुंचे तो ऑफिस के दरवाजे लॉक टूटा हुआ था। अंदर रखा सारा सामान बिखरा पड़ा मिला, और ऑफिस में रखा लैपटॉप, हैंड बेल्ट ग्राइंडिंग मशीन तथा कुछ मशीनरी पार्ट्स गायब थे।
चोरी गए सामान की कीमत 50 हजार रुपये बताई गई है। दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों ने लगभग 8 लाख के जेवर और सामाने चोरी किए है। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।पियों की तलाश में जुट गई है।