रायपुर

अमित शाह कल रायपुर में पांच घंटे, राज्योत्सव का समापन करेंगे
02-Nov-2026 7:22 PM
अमित शाह कल रायपुर में पांच घंटे, राज्योत्सव का समापन करेंगे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 नवंबर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह कल  3 नवंबर को पांच घंटे के रायपुर  दौरे पर रहेंगे।  निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह  देवेन्द्र नगर में आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद नवा रायपुर के सेक्टर-16 स्थित पीपल वन में विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण करेंगे। दौरे का प्रमुख कार्यक्रम छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का  समापन समारोह होगा। इसमें शाह प्रदेश के 36 विभूतियों संस्थानों को राज्य अलंकरण देंगे।

शाह का पूरा कार्यक्रम - दोपहर 12:55 बजे: दिल्ली स्थित आवास से रवाना। - दोपहर 1:15 बजे: पालम एयरफोर्स टेक्निकल एरिया पहुंचेंगे। - दोपहर 1:20 बजे: रायपुर के लिए प्रस्थान। - दोपहर 3:05 बजे: रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। - दोपहर 3:30 बजे: आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल पहुंचेंगे। - शाम 5:00 बजे: अस्पताल कार्यक्रम समाप्त। - शाम 5:30 बजे: पीपल वन पहुंचेंगे। - शाम 5:35 से 5:45 बजे: विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण। - शाम 5:55 बजे: राज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे। - शाम 6 से रात 8 बजे: राज्योत्सव समापन समारोह। - रात 8:15 बजे: रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। - रात 8: 20 बजे: रायपुर से प्रस्थान।


अन्य पोस्ट