रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 नवंबर। सप्ताह भर पहले तात्कालिक विवाद को लेकर युवक पर चाकू मारने वाले 5 हमलावर गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से दो नाबालिग भी है। इनसे हमले में इस्तेमाल चाकू और बाइक जब्त किया गया है।वेन्कट पिल्ले ने थाना डी.डी. नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया था। पुलिस के अनुसार 22 अक्टूबर को वेंकट अपने दोस्त रूपांशु यादव का जन्मदिन पर वह एवं उसका साथी खिलेंद्र साहू केक खरीदने गए थे। वापस लौटने पर देखे कि उसके होटल के सामने रूपांशु यादव को दो बाइक में सवार चार युवक मारपीट कर रहे थे। आरोपियों ने वेंकट एवं उसके साथी को भी दौड़ाया, जिसके बाद वे वहां से भाग गए। वापस लौटने पर देखे तो रूपांशु यादव के शरीर के विभिन्न भाग में धारदार हथियार से मारकर गंभीर चोट पहुंचायी गयी थीं। जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस रिपोर्ट पर थाना डी डी नगर में अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
इसी दौरान कल मिले सुराग पर मयंक ठाकुर, अंकित ध्रुव, ओम कुमार सागरवंशी एवं दो नाबालिगों को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर सभी ने तात्कालिक विवाद को लेकर हमला करना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपी-मयंक ठाकुर पिता ईश्वर ठाकुर उम्र 21 वर्ष निवासी तिरंगा चौक कुशालपुर थाना पुरानी बस्ती रायपुर। अंकित ध्रुव पिता देवकुमार ध्रुव उम्र 19 वर्ष निवासी तिरंगा चौक चेतन पान ठेला के पास कुशालपुर थाना पुरानी बस्ती रायपुर। ओम कुमार सागरवंशी पिता विजय सागरवंशी उम्र 19 वर्ष निवासी बांसटाल खल्लारी चौक थाना डी.डी. नगर रायपुर। विधि से संघर्षरत 02 बालक।