रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 नवंबर। राजधानी के थाना इलाकों में बीते दिनों मारपीट की घटनाएं सामने आई है। इनमें बीरगांव के आजाद चौक में बच्चों के विवाद के दौरान आठ माह की बच्ची के सिर पर डंडा लगने से वह घायल हो गई। उसे उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं, गुढिय़ारी में तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर विवाद और आदर्श नगर में कार का कांच टूटने पर कहासुनी बाद मारपीट व धमकी देने की शिकायतें सामने आई हैं।
बीरगांव के आजाद चौक क्षेत्र निवासी प्रतिमा कुमारी ने बताया कि रात करीब 8.30 बजे गली में बच्चे खेल रहे थे। उनका बेटा प्रियांशु भी खेल रहा था। इसी दौरान एक बच्चे के फेंका गया डंडा घर के आंगन में गिर गया। इसे लेकर किराये से रहने वाले रंजीत पासवान बच्चों का चिल्ला रही थीं। रंजीत की पत्नी रीना पासवान ने प्रियांशु को बुलाकर गाली-गलौज कर थप्पड़ मार दी। प्रतिमा के बीच-बचाव करने पर रंजीत ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान प्रतिमा की बहन लीला कुमारी अपनी आठ माह की बच्ची रियांशी को लेकर बीच-बचाव करने पहुंचीं। शिकायत के मुताबिक, रंजीत ने डंडे से लीला के हाथ पर वार किया और दूसरे वार में डंडा बच्ची के सिर पर लगा। इस घटना में बच्ची बुरी तरह घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दूसरी घटना गुढिय़ारी की है। भूपेंद्र के मुताबिक, कल दोपहर 3.15 बजे गणेश दास स्पीकर पर तेज आवाज में गाना बजा रहा था। आवाज कम करने के लिए कहने पर विवाद शुरू हो गया।