रायपुर

जिला कलेक्टोरेट में कार्यरत भृत्य ने आत्महत्या की
31-Oct-2026 7:27 PM
जिला कलेक्टोरेट में कार्यरत भृत्य ने आत्महत्या की

रायपुर, 31 अक्टूबर। जिला कलेक्टोरेट में कार्यरत भृत्य ने आत्महत्या कर ली। दिनेश पटेल 53 नाम के भृत्य ने कक्ष क्रमांक 21 के सामने बरामदे में फांसी पर झूल गया। घटना का समय और कारण अज्ञात है। सूचना पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि दिनेश पटेल ने अपनी आमदनी से कहीं अधिक का कर्ज ले लिया था। 20 लाख से अधिक कर्जा होने की वजह से वह परेशान था। इसे चुकाने वह रात में आटो भी चलाता था। मृतक ने कोई सुसाइडल नोट नहीं छोड़ा है।  सिविल लाइन थाना प्रभारी यामन देवांगन ने बताया कि दिनेश कुमार पटेल (50 साल) पिता प्रभु राम पटेल निवासी श्री साईं नगर, बोरिया खुर्द, आरडीए कॉलोनी, टिकरापारा ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। दिनेश पटेल के निधन पर कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुलिस प्रशासन से  कारणों की विस्तृत जांच करने की मांग की है।


अन्य पोस्ट