रायपुर
मेडिकल वेस्ट सामान्य कचरे में मिलाने पर अनुपम हॉस्पिटल पर 30 हजार का जुर्माना
31-Oct-2026 7:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 अक्टूबर। आदर्श नगर मोवा स्थित अनुपम हॉस्पिटल मल्टी स्पेशलिटी सेंटर द्वारा डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में मेडिकल वेस्ट मिलाकर दिए जाने का मामला सामने आया है। नगर निगम के जोन-9 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस पर कार्रवाई करते हुए अस्पताल प्रबंधन पर 30 हजार रुपये का ई-जुर्माना लगाया। साथ ही भविष्य में ऐसी लापरवाही दोहराए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के आदेश और जोन कमिश्नर हितेंद्र यादव के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के दौरान अस्पताल संचालिका डॉ. नम्रता सिरमौर को नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। कार्रवाई के समय जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा और स्वच्छता निरीक्षक भोला तिवारी मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे