रायपुर

बस्तर की 485 बसाहटों को बारहमासी सडक़ की मंजूरी, 280 के लिए 804 करोड़ के प्रस्ताव
30-Oct-2026 7:18 PM
बस्तर की 485 बसाहटों को बारहमासी सडक़ की मंजूरी, 280 के लिए 804 करोड़ के प्रस्ताव

नक्सलमुक्त गांवों को सडक़ से जोडऩे विशेष छूट की पहल, 474 अन्य बसाहटों की डीपीआर तैयार होगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 अक्टूबर। बस्तर संभाग के दूरस्थ और दुर्गम इलाकों में सडक़ संपर्क बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी पहल की है। संभाग की 485 बसाहटों के सडक़ कार्यों को स्वीकृति मिल चुकी है। वहीं 280 अन्य बसाहटों को बारहमासी सडक़ों से जोडऩे के लिए 804.06 करोड़ रुपए की लागत के 263 सडक़ कार्यों के प्रस्ताव मिले हैं। इन सडक़ों की कुल लंबाई 841.825 किलोमीटर होगी।

इसके अलावा करीब 474 अन्य बसाहटों के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार किए जा रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर की भौगोलिक परिस्थितियों और नक्सलवाद से मुक्त हुए गांवों की जरूरतों को देखते हुए केंद्र सरकार से सडक़ निर्माण के मापदंडों में विशेष छूट देने का आग्रह किया था। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्र के जरिए इस संबंध में सकारात्मक रुख की जानकारी दी है। विजय शर्मा ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार जताया है।


अन्य पोस्ट