रायपुर
आयुक्त ने जोन कमिश्नरों की बैठक ली
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 अक्टूबर। निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने टीएल बैठक में प्रतिदिन एवं साप्ताहिक कचरा फैलाने मार्गो पर अतिक्रमण करने, सी एण्ड डी वेस्ट मिलने, ग्रीन नेट नहीं लगाने पर अवैध विज्ञापन होर्डिंग पर कार्यवाही तेज करने के निर्देश दिये है।
आयुक्त ने कर राजस्व वसूली की समीक्षा में 31 दिसम्बर तक वर्तमान वित्त वर्ष का संपत्तिकर का पूर्ण भुगतान करने पर 4 प्रतिशत की छुट देने सभी जोन कमिश्नरो एवं जोन सहायक राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये।
आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरो एवं कार्यपालन अभियंताओं को दीपावली पर्व के पूर्व वार्डो में बंद स्ट्रीट लाईटो को प्राथमिकता से प्रारंभ करवाने निर्देश दिये है। आयुक्त ने निदान नंबर पर आमजनो से प्राप्त होने वाली सफाई स्ट्रीट लाईट, पेयजल, आदि मौलिक आवश्यकताओ से संबंधित जनसमस्याओं की सतत मॉनिटरिंग कर त्वरित सहायता करने के निर्देश दिये है।जोन कमिश्नरों को अवैध प्लाटिंग, अवैध निर्माणो, अवैध कालोनियों के संबंध में नियमानुसार प्रक्रिया के तहत सभी प्रकरणो में आवश्यक कार्यवाही जोन स्तर पर करने के निर्देश दिये। आयुक्त ने प्लेसमेंट स्थापना कर्मचारियों के संबंध में नियमानुसार निविदा कार्रवाई शीघ्र करने के निर्देश सभी जोन कमिश्नरो को दिये। आयुक्त ने विभिन्न योजनाओ में निर्माण कार्यो की प्रगति का अवलोकन किया एवं उसमे तेजी लाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये।