रायपुर

आशीर्वाद इंग्लिश स्कूल में पॉक्सो एक्ट पर एडीजे विवेक कुमार तिवारी ने छात्रों को किया जागरूक
30-Oct-2026 7:14 PM
आशीर्वाद इंग्लिश स्कूल में पॉक्सो एक्ट पर एडीजे विवेक कुमार तिवारी ने छात्रों को किया जागरूक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर,  30 अक्टूबर। कान्यकुब्ज़ सभा-शिक्षा मंडल द्वारा संचालित आशीर्वाद हा.से.इंग्लिश स्कूल में पॉक्सो एक्ट पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विवेक कुमार तिवारी (एडीजे - ्रष्ठछ्व) उपस्थित रहे।

 मुख्य अतिथि एडीजे तिवारी ने छात्रों को सरल भाषा में पॉक्सो एक्ट की बारीकियों, बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े कानूनों के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों को 'गुड टच' और बैड टच के अंतर को समझने तथा किसी भी अप्रिय घटना या असहज व्यवहार की स्थिति में बिना डरे तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षकों या पुलिस (चाइल्ड हेल्पलाइन 1098) को सूचित करने के लिए प्रेरित किया।

स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती साहिबा ख़ान ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा और सजगता आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है और ऐसे कार्यक्रम बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं।

इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। अंत में समाज के अध्यक्ष  सुरेश मिश्रा और सचिव  राजेश दीक्षित ने आभार व्यक्त किया ।


अन्य पोस्ट