रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 अक्टूबर। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा नॉर्थ जोन एवं एसीसीयू की टीमों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। नॉर्थ जोन के थानों की टीमों ने गंभीर अपराधों के निराकरण में उल्लेखनीय कार्य किया था। थाना खमतराई की टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्यों एवं डीएनए प्रोफाइल के मिलान के आधार पर हत्या के प्रकरण का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसी थाना क्षेत्र से संबंधित अपहरण प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा 24 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से अपहृत प्रतीक राय को सकुशल बरामद कर रायपुर लाया ।
गुढिय़ारी की पुलिस टीम ने ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी के प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ?11,58,251 मूल्य के जेवर बरामद किया था।। एक अन्य कार्रवाई में आरोपी से देशी पिस्टल एवं मैगजीन बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त, अपहृत डेढ़ साल के बालक की तलाश में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 6 घंटे के भीतर नागपुर से बालक को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। इसी प्रकार, थाना पंडरी की पुलिस टीम द्वारा चोरी के प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए घटना का खुलासा किया गया।
गुढिय़ारी के ही आरक्षक केदार सिंह राजपूत को रूक्ररू पोर्टल के माध्यम से पूरे कमिश्नरेट में सर्वाधिक साइबर ठगी के प्रार्थियों की राशि वापस दिलाने विशेष रूप से सम्मानित किया गया।