रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 अक्टूबर। 18 माह पहले 40 किलो गांजा लेकर गुजरात जा रहे ट्रक ड्राइवर को 20 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 2 लाख रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
1.04.2025 को थाना उरला क्षेत्र स्थित रियल इस्पात कंपनी के गार्ड राजेश सिंह द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कंपनी में माल लोड करने आये ट्रक त्रछ्व 01 छ्वञ्ज 4272 के चालक द्वारा टूल बॉक्स में 4 सफेद प्लास्टिक की बोरी में गांजा नुमा पदार्थ रखा हुआ है।सूचना पर थाना उरला टीम द्वारा रेड कार्यवाही की गई।
मौके पर ट्रक जीजे 01 जेटी 4272 के टूल बॉक्स को खोलकर चेक करने पर उसके अंदर 4 बोरी में प्लास्टिक के पैकेटों में मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ पाया गया। हृष्ठक्कस् एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए आरोपी की तलाशी ली गई एवं जप्ती की कार्यवाही की गई।कुल 4 बोरी में भरा हुआ 40.545 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत लगभग 4,05,000 रूपये एवं कीमत 24,05,000 रूपये ज़ब्त किया गया।
पूछताछ पर उसने बताया कि वह 18 मार्च 25 को ट्रक लेकर निकला था। उसके गांव के ही इमरान नामक व्यक्ति ने उसे ओडिशा से गांजा लाने हेतु कहा था और प्रति किलो पीछे 1000 रूपये देने का लालच दिया था। 28 रात्रि में अंगूल और गोगंडा के बीच एक ऑटो चालक द्वारा उसे 4 बोरी गांजा दिया गया था, जिसे उसने अपने ट्रक के टूल बॉक्स में रखकर रियल इस्पात कंपनी आ गया था, जहां पुलिस द्वारा पकड़ा गया,सम्पूर्ण विवेचना उपरांत अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में पेश किया गया था।
विशेष न्यायाधीश हृष्ठक्कस् एक्ट ने फैसला सुनाते हुए आरोपी इरफान सा दीवान को -धारा 20(ड्ढ)(द्बद्ब)(ष्ट) हृष्ठक्कस् एक्ट में दोषसिद्ध पाते हुए 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 2,00,000/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।